Public App Logo
गोरखपुर पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद समाज, आरक्षण और राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अब खुद तय करना होगा कि उसे किस दिशा में जाना है। सहनी ने बिना नाम लिए कुछ नेताओं पर समाज के मुद्दों से समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि आरक्षण की लड़ाई अधूरी है। उन्होंने बीजेपी के साथ जाने की संभावना से साफ इनकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। #MukeshSahani #VIPParty #Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews [Mukesh Sahani, VIP Party, Gorakhpur News] - Gorakhpur News