उज्जैन शहर: उज्जैन-इंदौर रोड पर टोल के आगे सड़क हादसे में सराफा कारोबारी दंपती की मौत
उज्जैन-इंदौर रोड पर टोल के आगे हुए एक सड़क हादसे में सराफा कारोबारी दंपती की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच हुई। दंपती उज्जैन से इंदौर अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। हादसे में उनके साथ मौजूद एक बालिका भी घायल हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपती की कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।