जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Kullu Times
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. वाई. पी. महंत, सेवानिवृत्त प्राचार्य, ने शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. वाई. पी. महंत ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।
प्राचार्या डॉ. शेफाली ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है तथा देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया और सम्पूर्ण महाविद्यालय में मिठाई बांटी गई ।
Kullu, Kullu | Aug 15, 2026