शहर में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा पर लोगों ने की पुष्प वर्षा
मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहल परिवार एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।
तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने यात्रा में शामिल प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।