उज्जैन: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में व्यवसाय करने वालों को बड़ी राहत, लीज उल्लंघन की कार्रवाई पर लगी रोक 🏢⚖️
उज्जैन के कानीपुरा रोड, इंदिरा नगर सहित प्रदेश भर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में आवासीय संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त गौतम सिंह ने एक आदेश जारी कर लीज शर्तों के उल्लंघन के मामलों में चल रही समस्त कार्रवाई को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। शासन स्तर पर ऐसे मामलों के नियमितीकरण के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी सिफारिशों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। तब तक व्यापारी पूर्व की भांति अपना व्यवसाय जारी रख सकेंगे।
#UjjainNews #HousingBoard #MPNews #BusinessRelief #UjjainUpdates