प्रतापगढ़: लाखीपुर कप्सा गांव में खेत देखने गई महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के लाखीपुर कप्सा गांव निवासी आशा पत्नी सुधई रविवार की दोपहर करीब 2 बजे खेतों में खेत देखने गई हुई थी। इस दौरान मेड पर बैठे सांप ने उसके पैर में काट लिया। जिसकी जानकारी घर आकर महिला अपने पति को दी। बेहद गरीब होने के चलते पास पड़ोस के लोगों को बुलाकर दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल में जाकर भर्ती कराया गया है उसका उपचार चल रहा है।