नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत
चित्तौड़गढ़। युवा कांग्रेस के हाल ही में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनावों में विजय प्राप्त कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रथम बार जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष राम रतन गाडरी, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित खटीक एवं जिला महासचिव जीवन रावत ने जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। युवाओं की सक्रि�
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 6, 2026