वैशाली में 328 किग्रा संदिग्ध मिलावटी पनीर जब्त कर कराया गया विनष्टीकरण,हजारों बोतल पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर जब्त
#वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित मेसर्स जी.एस.पी. पनीर भंडार एवं श्री राम पनीर भंडार में मिलावटी पनीर की शिकायत के आधार परd छापेमारी कर जांच की गई। प्रथम दृष्ट्या जांच में पनीर में स्टार्च की मौजूदगी पाई गई। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 328 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹85,280 है। जब्त पनीर को जनहित में विनष्ट कराया गया।जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दोनों प्रतिष्ठानों द्वारा खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त नहीं किया गया था। इसके मद्देनजर दोनों प्रतिष्ठानों में पनीर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Dalsinghsarai, Samastipur | Oct 6, 2026