Public App Logo
आजादी का जश्न ,विद्यार्थियों निबंध प्रतियोगिता, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन माननीय एसडीएम श्री शैलेंद्र कुमार बडोनिया के निर्देशन में किया गया। आयोजन का समन्वय खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने किया वहीं शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न कराई गई विद्यार्थियों ने तिरंगे के महत्व, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से रचनात्मक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। - Huzur News