जलालपुर जेडीयू कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जलालपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलालपुर स्थित जेडीयू कार्यालय में 15 अगस्त को धूमधाम से झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
6206874060
कार्यक्रम के दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
न्यूज़ बिहार लाइव
Rahui, Nalanda | Aug 15, 2026