Public App Logo
देहरादून में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 13 दोपहिया वाहन बरामद। देहरादून में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पटेलनगर पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों में 7 बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें छिपाते थे और ग्राहक मिलने पर बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों के खरीदारों की तलाश में जुटी है। #UttarakhandNews #DoonPolice #dehradunnews #CrimeNews #dehraduncrime #VehicleTheft - Dehradun News