#सफलता_की_कहानी
---
जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई
---
पिछले दिनों जिला चिकित्सालय सह मेडिकल कॉलेज खंडवा में 27 वर्षीय सोनल प्रसव पीड़ा की स्थिति में गंभीर स्थिति में भर्ती हुई थी। सीनियर ड्यूटी डॉक्टर आरुषि ने सोनल का चेकअप किया तो पाया कि गर्भस्थ शिशु ने गर्भाशय में गंदा पानी अर्थात मेकोनियम पी लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हेमलता एवं डॉक्टर लक्ष्मी डूडवे ने तुरंत ही सोनल का फिर से स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में पाया गया कि गर्भ में बच्चे के फेफड़ों में संक्रमण और सांस रुकने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। अतः निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर अजेंद्र के सहयोग से डॉ. हेमलता, डॉ लक्ष्मी डूडवे एवं डॉ रुपेश की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया l
डॉक्टर्स की टीम के त्वरित एवं कुशल प्रयासों से सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर जच्चा बच्चा की जान बचा ली गई। अब सोनल और उसका बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। अब सोनल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है l उल्लेखनीय है कि सोनल और उनके पति विकास दोनों ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत होकर देश सेवा में तैनात हैं। संकट की घड़ी में जिला चिकित्सालय में मिली इस त्वरित मदद से सोनल और उनके पति विकास दोनों ही बहुत खुश हैं, और जिला अस्पताल की टीम के व्यवहार और अस्पताल की व्यवस्थाओं की सलाहना करते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#SuccessStory
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026