खेल दिवस पर 5 दिवसीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने
---
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शहर के निमाड़ क्लब स्थित टेनिस कोर्ट पर खेल दिवस मनाया गया। यहां पर मौजूद टेनिस खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि आप भले ही किसी भी खेल में महारत रखते हों, पर अपने खेल में इतना निखार लाओ कि देश में नाम रोशन हो जाए। उन्होंने कहा मेजर ध्यानचंद भले ही हॉकी के खिलाड़ी थे, लेकिन उनके जन्म दिवस पर हर खेल के खिलाड़ी इस दिन को "खेल दिवस" के रूप में मनाते हैं। एसपी श्री जैन ने टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।
खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला प्रशिक्षक और टेनिस के एनआईएस कोच अमीन अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर पांच दिवसीय जिला स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट में यहां प्रशिक्षण ले रहे टेनिस खिलाड़ी अपनी श्रेष्ठता साबित करेंगे। यह टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा जिसमें 20 टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026