Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image
image

*स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन की टीम 62 रनों से विजयी* ================ सारण (छपरा) 15 अगस्त 2026 ================= स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सारण द्वारा आमजन की सहभागिता को बढ़ावा देने तथा प्रशासन एवं जनता के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और संवाद को और मजबूत करने के उद्देश्य से *प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।* मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आमजन की टीम को 62 रनों से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। निर्धारित प्रारूप के तहत खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं आमजन के बीच *खेल भावना, उत्साह, सौहार्द और आपसी सहभागिता का शानदार वातावरण* देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन का आनंद लिया। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्देश्य केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना नहीं था, बल्कि आमजन को स्वतंत्रता दिवस समारोह से जोड़ना तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता को और मजबूत करना भी था। इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनभागीदारी को नया आयाम प्रदान किया। खेल के मैदान पर प्रशासन और आमजन एक साथ उतरे और आपसी सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे का संदेश दिया। *प्रशासन की जीत के साथ यह मुकाबला खेल भावना और जनभागीदारी की जीत भी साबित हुआ।*

12 views | Saharsa, Bihar | Aug 15, 2026

MORE NEWS