सिविल न्यायालय ओरछा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, न्यायाधीश उमेश भगवती ने किया ध्वजारोहण
--
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिविल न्यायालय ओरछा परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि फर्स्ट व्यवहार न्यायाधीश श्री उमेश भगवती ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी सम्माननीय अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष शर्मा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बी.एस. तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अधिवक्ता अशोक यादव, अजय पुरोहित, शरद त्रिपाठी, लोकेंद्र परिहार सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्तागण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर खुशियां मनाईं।
#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav
#आजादी_का_अमृत_महोत्सव #independanceday #हर_घर_तिरंगा #JansamparkMP #niwari।
Niwari, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026