Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हरियाणा विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मतलोड़ा में निकाली तिरंगा यात्रा,उमड़ी जनता। इसराना विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य: कृष्ण लाल पंवार हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। श्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर मार्केट, मडलौडा बस स्टैंड तथा असंध रोड से होते हुए भालसी गांव पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा के पूरे मार्ग पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बने। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। श्री पंवार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को तिरंगे से जोडऩे और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे आयोजनों से देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। प्रदेश के सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शहीद सैन्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 423 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है तथा युद्ध अथवा आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। श्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि तिरंगे को केवल अपने हाथों में ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में भी स्थान दें तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यही तिरंगे के प्रति सच्चा सम्मान और विकसित भारत के निर्माण में सच्ची भागीदारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि इसराना विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी हर नागरिक के दिल में जीवंत है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है और देशहित में मिलकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Panipat, Panipat | Aug 12, 2026

MORE NEWS

🚨 एक नई शुरुआत, एक नया अंदाज़! 🚨
आपके भरोसे और प्यार के साथ Plus News Haryana अब नए रंग-रूप में आपके सामने है। 📰✨
पुराना विश्वास वही है, बस खबरों को पेश करने का अंदाज़ और बेहतर हुआ है। ❤️
अब मिलेगा —
⚡ तेज समाचार
✅ सटीक जानकारी
🔴 हर बड़ी खबर का अपडेट
Plus News Haryana
"खबरें आपकी, साथ हमारा" 🇮🇳
आपका प्यार और साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे। 🙏
#PlusNewsHaryana #HaryanaNews #NewLook #NewsUpdate #BreakingNews #Haryana

🚨 एक नई शुरुआत, एक नया अंदाज़! 🚨 आपके भरोसे और प्यार के साथ Plus News Haryana अब नए रंग-रूप में आपके सामने है। 📰✨ पुराना विश्वास वही है, बस खबरों को पेश करने का अंदाज़ और बेहतर हुआ है। ❤️ अब मिलेगा — ⚡ तेज समाचार ✅ सटीक जानकारी 🔴 हर बड़ी खबर का अपडेट Plus News Haryana "खबरें आपकी, साथ हमारा" 🇮🇳 आपका प्यार और साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे। 🙏 #PlusNewsHaryana #HaryanaNews #NewLook #NewsUpdate #BreakingNews #Haryana

Panipat, Panipat | Aug 16, 2026

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है. ‘JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच’ के तहत जारी विरोध प्रदर्शन का आज रविवार को 23वां दिन है. अभी रांची में छात्रों ने फिर से विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया. इसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी थे. खास बात यह है कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन तो निशाने पर थे ही, अब छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ राजद नेता तेजस्वी यादव को भी निशाने पर ले लिया है. रविवार शाम रांची के फिरायालाल चौक पर आंदोलन कर रहे छात्रों ने राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया. #Jharkhand | #JPSCProtest

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है. ‘JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच’ के तहत जारी विरोध प्रदर्शन का आज रविवार को 23वां दिन है. अभी रांची में छात्रों ने फिर से विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया. इसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी थे. खास बात यह है कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन तो निशाने पर थे ही, अब छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ राजद नेता तेजस्वी यादव को भी निशाने पर ले लिया है. रविवार शाम रांची के फिरायालाल चौक पर आंदोलन कर रहे छात्रों ने राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया. #Jharkhand | #JPSCProtest

Panipat, Panipat | Aug 16, 2026

#Panipat वालो देखो Gen-Z की ताकत क्या है 
#haryananewsupdate #panipatnews

#Panipat वालो देखो Gen-Z की ताकत क्या है #haryananewsupdate #panipatnews

Panipat, Panipat | Aug 16, 2026