Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

स्वतंत्रता दिवस पर सिंगरौली जिले में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी सिंगरौली: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस सिंगरौली जिले में हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिले में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। राष्ट्रगीत की ओजपूर्ण प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इसके पश्चात समारोह की मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने देखा एवं सुना। वहीं मुख्य अतिथि ने संदेश का वाचन किया गया। समारोह के दौरान जिले की विकास पुस्तिका का वितरण भी किया गया, जिसमें जिले में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी संकलित की गई है। समारोह में सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। विशेष सशस्त्र बल एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने बैंड की मधुर धुन के साथ आकर्षक एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी के प्रतीक स्वरूप तीन रंगों के मनोहारी गुब्बारों को खुले आकाश में छोड़ा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं नृत्यों तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य समारोह में सूबेदार श्री आशीष तिवारी एवं परेड उप कमांडर श्री पुष्पेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री मनीष कुमार, विशेष सशस्त्र बल का नेतृत्व श्री कमल चंद बारसिया, जिला पुलिस बल का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री संदीप नामदेव तथा होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। जूनियर वर्ग की परेड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, शासकीय एन.एस.एस. महाविद्यालय बैढ़न, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढ़न, इंडियन चिल्ड्रन स्कूल, सन साईन स्कूल, आदर्श जूनियर्स स्कूल, शौर्य दल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की टुकड़ियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग की परेड में प्रथम स्थान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल तथा तृतीय स्थान विशेष सशस्त्र बल ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न के स्काउट दल, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. महाविद्यालय बैढ़न तथा तृतीय स्थान एनसीसी जूनियर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सिंगरौली, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न तथा तृतीय स्थान संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल बैढ़न ने प्राप्त किया।जिला स्तरीय मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा शासकीय कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैलियां निकाली गईं। लोगों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। समारोह में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्री राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक श्री राम लल्लू बैस, पूर्व विधायक श्री सुभाष बर्मा, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी, डीपीसी श्री आर.एल. शुक्ला सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण, व्यापारीगण, पत्रकार साथियों, आमजन तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Singrauli, Singrauli | Aug 15, 2026

MORE NEWS

सहर्ष समाचार पत्र 
स्वतंत्रता दिवस विशेष

सहर्ष समाचार पत्र स्वतंत्रता दिवस विशेष

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

आजादी के जश्न में डूबा सिंगरौली दूसरी तरफ रमडीहा स्कूल में स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं

सिंगरौली:जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी सिंगरौली जश्न में डूबी हुई थी वहीं दूसरी ओर  रमडीहा विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं हो पाया , छात्रों का आरोप है कि स्कूल के पास नलकूप तो है लेकिन उसके पास जाना खतरे से खाली नहीं है चापाकल के आसपास बरसाती घास व कचरा जम जाने से किड़े मकौड़े का डर बना रहता है स्कूल के प्राचार्य को कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी साफ सफाई नहीं कराया गया।विद्यालय परिसर के समीप जलनिकासी की स्थिति खराब नजर आ रही है। नाली के आसपास गंदा पानी जमा होने के साथ घास-फूस और कचरा भी दिखाई दे रहा है

आजादी के जश्न में डूबा सिंगरौली दूसरी तरफ रमडीहा स्कूल में स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं सिंगरौली:जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी सिंगरौली जश्न में डूबी हुई थी वहीं दूसरी ओर रमडीहा विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं हो पाया , छात्रों का आरोप है कि स्कूल के पास नलकूप तो है लेकिन उसके पास जाना खतरे से खाली नहीं है चापाकल के आसपास बरसाती घास व कचरा जम जाने से किड़े मकौड़े का डर बना रहता है स्कूल के प्राचार्य को कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी साफ सफाई नहीं कराया गया।विद्यालय परिसर के समीप जलनिकासी की स्थिति खराब नजर आ रही है। नाली के आसपास गंदा पानी जमा होने के साथ घास-फूस और कचरा भी दिखाई दे रहा है

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस,

निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ हेतु योगदान देने को प्रतिबद्ध एनसीएल- श्री मनीष कुमार

सिंगरौली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल ने सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार ने ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण किया एवं सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

अपने उद्बोधन में श्री मनीष कुमार ने कहा कि एनसीएल देश को निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ की  संकल्पना में योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कंपनी की नवाचारी पहलों, मशीनीकरण, सामुदायिक सशक्तिकरण, कर्मी कल्याण, रोजगार सृजन एवं भविष्य की कार्य योजनाओं को रेखांकित किया। 

इसके अतिरिक्त श्री कुमार ने कहा कि एनसीएल सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुवधाओं हेतु प्रतिबद्ध है ।

इसके अलावा उन्होने परिधीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धताओं को बताते हुए एनसीएल की प्रमुख सीएसआर पहलों- 'नन्हा-सा-दिल-एनसीएल', चरक, ‘सशक्त किसान समृद्ध गांव’ हेतु बायफ़ लाइवलीहुड्स के साथ एमओयू,  खेल प्रतिभाओं के विकास हेतु स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जयंत में खेल अकादमी की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयास, रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग कल्याण आदि का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने एनसीएल द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने तथा उन्हें कुशल प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'बेसिक फ़र्स्ट एड ट्रेनिंग 2.0' पहल के बारे में भी बताया। 

केंद्रीय स्तरीय इस कार्यक्रम में एनसीएल से निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्यगण-सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री अशोक मिश्रा, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव, श्री सर्वेश सिंह, कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी एवं श्रीमती रूबी जायसवाल, मुख्यालय के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी),  श्री आशुतोष द्विवेदी ने  किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में  निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया एवं आजादी के इस पवित्र राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा  में एनसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं  एनसीएल की उपलब्धियों के पीछे कंपनी के प्रत्येक कर्मी की मेहनत और हितग्राहियों के त्याग का अमूल्य योगदान है । श्री द्विवेदी ने ‘सुरक्षा प्रथम’ के साथ नवाचार, सतत एवं पर्यावरण-सम्मत खनन तथा निरंतर सीखने की संस्कृति को एनसीएल की दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।युवा शक्ति को देश और कंपनी  की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने ‘सीखें और नवाचार करें’ के सिद्धांत को अपनाने  का आह्वान किया। 

केंद्रीय कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल द्वारा आयोजित केंद्रीय समारोह के मुख्य आकर्षण विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद हर एक दर्शक का दिल जीत लिया और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले एनसीएल विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों, बाल कलाकारों और परेड का कुशल नेतृत्व करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ हेतु योगदान देने को प्रतिबद्ध एनसीएल- श्री मनीष कुमार सिंगरौली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल ने सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार ने ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण किया एवं सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में श्री मनीष कुमार ने कहा कि एनसीएल देश को निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ की संकल्पना में योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कंपनी की नवाचारी पहलों, मशीनीकरण, सामुदायिक सशक्तिकरण, कर्मी कल्याण, रोजगार सृजन एवं भविष्य की कार्य योजनाओं को रेखांकित किया। इसके अतिरिक्त श्री कुमार ने कहा कि एनसीएल सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुवधाओं हेतु प्रतिबद्ध है । इसके अलावा उन्होने परिधीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धताओं को बताते हुए एनसीएल की प्रमुख सीएसआर पहलों- 'नन्हा-सा-दिल-एनसीएल', चरक, ‘सशक्त किसान समृद्ध गांव’ हेतु बायफ़ लाइवलीहुड्स के साथ एमओयू, खेल प्रतिभाओं के विकास हेतु स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जयंत में खेल अकादमी की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयास, रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग कल्याण आदि का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने एनसीएल द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने तथा उन्हें कुशल प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'बेसिक फ़र्स्ट एड ट्रेनिंग 2.0' पहल के बारे में भी बताया। केंद्रीय स्तरीय इस कार्यक्रम में एनसीएल से निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्यगण-सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री अशोक मिश्रा, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव, श्री सर्वेश सिंह, कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी एवं श्रीमती रूबी जायसवाल, मुख्यालय के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे। मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया एवं आजादी के इस पवित्र राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा में एनसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं एनसीएल की उपलब्धियों के पीछे कंपनी के प्रत्येक कर्मी की मेहनत और हितग्राहियों के त्याग का अमूल्य योगदान है । श्री द्विवेदी ने ‘सुरक्षा प्रथम’ के साथ नवाचार, सतत एवं पर्यावरण-सम्मत खनन तथा निरंतर सीखने की संस्कृति को एनसीएल की दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।युवा शक्ति को देश और कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने ‘सीखें और नवाचार करें’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया। केंद्रीय कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल द्वारा आयोजित केंद्रीय समारोह के मुख्य आकर्षण विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद हर एक दर्शक का दिल जीत लिया और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले एनसीएल विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों, बाल कलाकारों और परेड का कुशल नेतृत्व करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

Testbook Pass Coupon Code 2026 ✅ Testbook Pass Kaise Buy Kare? | Get Max Discount Today! 💸

Testbook Pass Coupon Code 2026 ✅ Testbook Pass Kaise Buy Kare? | Get Max Discount Today! 💸

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान, चार साल में  81छात्रों को मिला सम्मान

सिंगरौली:जिले के देवसर तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत माड़ा 
से जनपद सदस्य के रूप में चयनित रणधीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माड़ा जनपद में प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान

रणधीर सिंह ने जनपद सदस्य माडा अपने जनपद क्षेत्र माड़ा के 10वी 12वी के  प्रतिभावान टापर  20 छात्र छात्राओं को लैपटॉप सिलाई मशीन एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किए रणधीर सिंह जनपद सदस्य लगातार चार वर्षों से अपने क्षेत्र के टापर छात्र छात्राओं  पुरस्कृत करने का काम करते आ रहे हैं।
वह अभी तक 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर अपने क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करते आ रहे हैं आगे भी हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी टापर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते रहेंगे

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान, चार साल में 81छात्रों को मिला सम्मान सिंगरौली:जिले के देवसर तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत माड़ा से जनपद सदस्य के रूप में चयनित रणधीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माड़ा जनपद में प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान रणधीर सिंह ने जनपद सदस्य माडा अपने जनपद क्षेत्र माड़ा के 10वी 12वी के प्रतिभावान टापर 20 छात्र छात्राओं को लैपटॉप सिलाई मशीन एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किए रणधीर सिंह जनपद सदस्य लगातार चार वर्षों से अपने क्षेत्र के टापर छात्र छात्राओं पुरस्कृत करने का काम करते आ रहे हैं। वह अभी तक 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर अपने क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करते आ रहे हैं आगे भी हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी टापर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते रहेंगे

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026