जिले में अवैध खनन, बालू के परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे एक खनन पदाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में धनकुड़, धोरैया, सुइया, बौंसी, जमदाहा एवं बेलहर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल आठ विभिन्न वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों के विरुद्ध करीब नौ लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है