नवाबगंज: बाराबंकी में शिवभक्तों पर होगी आसमानी पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव से गूंजेगा इलाका
सावन के तीसरे सोमवार पर बाराबंकी में आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा।सोमवार करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। लोधेश्वर महादेव, बुढ़वा बाबा और अवसानेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं का आसमान से फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा।