‘‘सेवा मेरा योगदान अभियान‘‘ के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में लगाए नेत्र जांच शिविर
---
205 मरीजों की जांच कर उपचार किया, 112 जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किये चश्मे
---
‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत मंगलवार को जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नेत्र रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उनके नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों पर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की नेत्र जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। जिले भर की स्वास्थ्य संस्थाओं में 205 मरीजों की आँखों की जाँच की गई, तथा चश्मे के जरुरतमंद 112 लोगों को दूर और पास देखने के लिए निःशुल्क चश्मे वितरित किये गए
शिविर के दौरान रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्री भावेश बिल्लोरे, श्री सुधांशु जैन एवं श्री राजेश तिवारी द्वारा नेत्र रोग से पीड़ित एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिले के विभिन्न विकासखण्डों की स्वास्थ्य संस्थाओं में भी नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। इनमें मरीजों की नेत्र जांच, परीक्षण एवं उपचार के साथ आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच के आधार पर चिन्हित जरूरतमंद मरीजों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026