बांका थाना क्षेत्र के बलियामहरा के पास मंगलवार के दोपहर 12:00 बजे सड़क दुर्घटना में जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव के ससुर महेश्वरी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां सदर अस्पताल में ही डॉक्टर दिनकर झा की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया।