101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी का घर पहुंचकर सम्मान
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाथनगर के गोलदार पट्टी निवासी 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री बालेश्वर प्रसाद भगत को सम्मानित किया गया।
नाथनगर अंचलाधिकारी मनोहर कुमार ने उनके घर पहुंचकर अंगवस्त्र और राष्ट्रीय मिठाई जलेबी भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
श्री बालेश्वर प्रसाद भगत वर्ष 1942 की अगस्त क्रांति यानी भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े रहे थे। देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया।
101 वर्ष की उम्र में भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी उनकी स्मृतियां और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
🇮🇳 ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को नमन।
#स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #स्वतंत्रतासेनानी #बालेश्वरप्रसादभगत #नाथनगर #भागलपुर #भारतछोड़ोआंदोलन #अगस्तक्रांति