बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ऑटो में अचानक ब्रेक लगने से बच्ची अपना संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई।घायल बच्ची की पहचान सनाया बानो के रूप में हुई है। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।