Public App Logo
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के संचालन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। कृषि वर्ष अंतर्गत मध्यप्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में डिंडोरी जिला देश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि के लिए डिंडोरी जिले और वहां की पूरी टीम को बधाई दी गई है। साथ ही, डिंडोरी जिले के सफल मॉडल को प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा, ताकि वे भी योजना के सफल क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। - राकेश सिंह, कैबिनेट मंत्री - Harda News