प्रतापगढ़: रंगोली कनेस्ता से देल्हूपुर पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा चोरी का ट्रक, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा वाहन बरामद
देल्हूपुर पुलिस और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई से चोरी किए गए एक ट्रक को रंगोली कनेस्ता से शनिवार दोपहर 3 बजे बरामद किया है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे आरोपी हसरत खान को गिरफ्तार कर लिया, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसका एक अन्य साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।*