झाझा प्रखंड क्षेत्र के टेटिया गांव के पास ई- रिक्शा पर सामान नहीं लेकर जाने की वजह से लोहे की रॉड से मारकर चालक को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल ई- रिक्शा चालक को शनिवार की सुबह 8:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में ई- रिक्शा चालक का इलाज किया जा रहा है।