कोटा में बनेगा डेढ़ सौ करोड़ से कैंसर हॉस्पिटल,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की घोषणा,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कोटा में एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 150 करोड रुपए की लागत से कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इससे कोटा एवं आसपास के इलाके के कैंसर रोगियों को बहुत राहत मिलेगी। रोगियों के साथ आने वाले परिजनों के लिए रामाश्रय भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। साथ ही ओम बिरला ने कहा कि आगामी तीन महीने में कोटा में निजी क्षेत्र में भी कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।
Sangod, Kota | Oct 3, 2026