हनुमानगढ़: वार्ड 49 की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ियों का आरोप, निष्पक्ष चुनाव पर उठे सवाल, पूर्व पार्षद ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण के बीच वार्ड नंबर 49 की भाग संख्या 1 एवं 2 में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। वार्ड 38 के पूर्व पार्षद गौरव जैन ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को पत्र सौंपकर मतदाता सूची की त्रुटियों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।