शिवानी शर्मा बनीं हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला वाइस चेयरपर्सन
कुल्लू पहुंचने पर बार एसोसिएशन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल की वाइस चेयरपर्सन निर्वाचित होने के बाद अधिवक्ता शिवानी शर्मा के शनिवार को कुल्लू पहुंचने पर बार एसोसिएशन कुल्लू सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शिवानी शर्मा हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल की वाइस चेयरपर्सन चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी और इसे प्रदेश की महिला अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कुल्लू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र ठाकुर और हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार सूद ने भी शिवानी शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बार काउंसिल में शिवानी शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी से प्रदेश की महिला अधिवक्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
शिवानी शर्मा ने स्वागत के लिए कुल्लू बार एसोसिएशन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी और अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
Kullu, Kullu | Oct 3, 2026