Public App Logo
Profile Picture

Superfast News

@superfastnews900
35Followers
0Following
Video 0
अरविंद ठाकुर अध्यक्ष और अंकुश ठाकुर बने अभाविप हरिपुर इकाई के मंत्री
नई कार्यकारिणी का गठन, उपाध्यक्ष और सह-मंत्रियों को भी सौंपी जिम्मेदारी
हरिपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हरिपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। चुनाव अधिकारी रूप सिंह की देखरेख में हुई प्रक्रिया के दौरान अरविंद ठाकुर को इकाई अध्यक्ष और अंकुश ठाकुर को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में सचिन सपाटा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व इकाई मंत्री नीरज ठाकुर ने वर्षभर की गतिविधियों का मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद पूर्व इकाई अध्यक्ष बालमुकुंद ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। चुनाव अधिकारी रूप सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में प्रिंस, वंशिका, भूपेंद्र, नीरज और मुस्कान को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, डिम्पल, नीरज, कनिका, ऐना और प्रतिभा को सह-मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 के कार्यकाल में पूरी टीम निष्ठा के साथ कार्य करेगी और संगठन व समाजहित को प्राथमिकता देगी। इकाई मंत्री अंकुश ठाकुर ने कहा कि अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम*

*कुल्लू, 29 सितंबर 
 मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम मंगलवार को कुल्लू पहुंची। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिला के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय दल में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा भी दौरे के दौरान उपस्थित रहे।
     ओट पहुंचने पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय दल ने सैंज क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित स्थलों का दौरा किया तथा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की।
    केंद्रीय टीम ने सैंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुचैण के मातला गांव का दौरा किया। यहां टीम ने जमीन धंसने से प्रभावित मकानों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं नुकसान की जानकारी ली।
   इसके उपरांत केंद्रीय दल ने सैंज जल विद्युत परियोजना, सिउण्ड पुल तथा सैंज बाजार का भी निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया।
    निरीक्षण के उपरांत एनएचपीसी विश्राम गृह, बिहाली में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण सड़कों, पेयजल योजनाओं, कृषि, बागवानी, विद्युत व्यवस्था, सरकारी तथा लोगों की निजी संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा केंद्रीय टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
   बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए गए नुकसान के आकलन, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। केंद्रीय टीम ने अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान और आवश्यक राहत उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
दो साल से बदहाल सरची की मुख्य सड़क, करोड़ों खर्च के दावों के बावजूद हालात जस के तस: शौरी

बस सेवा बंद, छोटे वाहनों का आवागमन भी जोखिमपूर्ण; मुख्यमंत्री की घोषणा के एक वर्ष बाद भी सड़क सुधार का इंतजार

बंजार। ग्राम पंचायत सरची की एकमात्र मुख्य सड़क पिछले करीब दो वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क की खराब स्थिति के कारण जहां बस सेवा दो वर्ष से अधिक समय से बंद है, वहीं छोटे वाहनों के लिए भी इस सड़क पर आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण बनी हुई है। सड़क की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस संबंध में वीडियो जारी करते हुए प्रदेश सरकार पर सड़क एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरची सड़क की बदहाली सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत को सामने लाती है।

विधायक शौरी ने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं सरची गांव में रात्रि ठहराव कर चुके हैं। उस दौरान ग्रामीणों की मांग पर सड़क के सुधार के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की गई थी। लेकिन घोषणा के एक वर्ष बाद भी सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सरची की जनता से की गई अपनी घोषणा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए।

शौरी ने आरोप लगाया कि आपदा के दौरान केंद्र सरकार से प्रदेश को उपलब्ध करवाए गए बजट का सरकार ने जिस तरह खर्च किया, उस पर भी सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद बंजार विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें आज भी सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरची की मुख्य सड़क इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसे पर्याप्त रूप से छोटे वाहनों के लिए भी सुचारू नहीं किया जा सका है।

विधायक ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग सभी प्रमुख और ग्रामीण सड़कों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं यातायात जोखिमपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को कागजों और घोषणाओं से बाहर निकलकर धरातल पर काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की ‘सुख की सरकार’ वाली राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनता सड़कों, परिवहन और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, जबकि सरकार ‘सुखी परिवार’ जैसे नारों और योजनाओं का ढोंग करके वास्तविक समस्याओं से त्रस्त जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

शौरी ने सरकार से मांग की कि सरची की मुख्य सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाकर सड़क का स्थायी सुधार एवं सुरक्षित यातायात बहाल किया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।
'दूसरा कुल्लू साहित्य-सम्वाद' का आयोजन 2 अक्तूबर को देवसदन में

गणेश गनी की काव्य-यात्रा पर परिचर्चा

अग्निशेखर को गुरुकुल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026

निरंजन देव शर्मा को बाज़ार उपन्यास के लिए गुरुकुल सम्मान-2026

भाषा एवं संस्कृति विभाग, कुल्लू
व गुरुकुल बहुमुखी शिक्षा संस्था, हि.प्र.
के तत्वावधान में ‘दूसरा कुल्लू साहित्य-सम्वाद–2026’ का आयोजन 2 अक्तूबर को किया जा रहा है। गुरुकुल बहुमुखी शिक्षा संस्था के महासचिव कैलाश गौतम ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन को तीन सत्रों में सम्पन्न किया जाएगा। 
पहले सत्र में गणेश गनी की काव्य-यात्रा पर परिचर्चा होगी। सम्भावना प्रकाशन हापुड़ से प्रकाशित काव्य-संग्रह 'ढालपुर में चिनार' का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस सत्र का मंच संचालन डॉ. हेम राज भारद्वाज करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि जम्मू-कश्मीर से श्री अग्निशेखर जी विशेष तौर पर पधारेंगे। अग्निशेखर हिंदी के विख्यात कवि और विस्थापित कश्मीरियों की घर वापिसी की लड़ाई लड़ने वाले विश्व प्रसिद्ध एक्टिविस्ट हैं। विशिष्ट अतिथि मशहूर लेखक श्री गंगा राम राजी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के आलोचक व उपन्यासकार श्री निरंजन देव शर्मा करेंगे।
गणेश गनी की काव्य-यात्रा पर वक्तव्य देने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से जो वक्ता आएंगे, उनमें श्री वल्लभ (आरा), डॉ. अजीत प्रियदर्शी (लखनऊ), श्री आनन्द कुमार राय (गोरखपुर), डॉ. पान सिंह (शिमला), डॉ. विजय विशाल (मंडी), श्री पवन चौहान (मंडी), डॉ. उरसेम लता (कुल्लू) तथा श्रीमती इशिता आर. गिरीश (कुल्लू) प्रमुख हैं।
दूसरे सत्र में लेखकों का सम्मान किया जाएगा। इस कड़ी में आनन्द कुमार राय को कविताओं की समीक्षा के लिए, डॉ. अजीत प्रियदर्शी को आलोचना के लिए, वल्लभ को काव्य-संग्रह पोतराज के लिए, पवन चौहान को बाल कथाओं के लिए, डॉ. उरसेम लता को साहित्य और शिक्षा के लिए, डॉ. सूरत ठाकुर को लोकसंस्कृति लेखन के लिए, इशिता आर गिरीश को कहानी लेखन के लिए, विजय विशाल को साहित्यिक आलोचना के लिए, डॉ. पान सिंह को कविता के लिए, डॉ. कल्याण सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं व जागरूकता के लिए, संजू पॉल को चित्रकलाओं के लिए, गंगा राम राजी को ऐतिहासिक उपन्यासों के लिए, निरंजन देव शर्मा को उपन्यास बाज़ार के लिए तथा अग्निशेखर को जीवनपर्यन्त उपलब्धियों के लिए गुरुकुल सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा।
तीसरे सत्र में कवि सम्मेलन होगा जिसका मंच संचालन डॉ. संगीता कौंडल तथा युवा कवियों की गोष्ठी का मंच संचालन अनिल ठाकुर करेंगे।
पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों के प्रमुख पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यक्रमों की सफल क्रियान्विति के लिए रूपरेखा तैयार की। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें सफल बनाएं।
आनी में मेगा मल्टी स्पेशलिटी कैंप का अभूतपूर्व आयोजन, 3,900–4,000 लोगों ने लिया विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श

लगभग 1,600 मरीजों का पंजीकरण; एक ही मंच पर उपलब्ध हुईं विभिन्न विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं

आनी, जिला कुल्लू: हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी (HHESWS) द्वारा 27 सितंबर 2026 को हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आनी, न्यू बस स्टैंड के समीप आयोजित मेगा मल्टी स्पेशलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर में क्षेत्रवासियों की भारी भागीदारी देखने को मिली। शिविर में लगभग 1,600 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जबकि एक से अधिक विशेषज्ञों से परामर्श लेने के कारण विभिन्न विभागों में कुल विशेषज्ञ परामर्शों की अनुमानित संख्या 3,900 से 4,000 के बीच रही।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कुल्लू, डॉ. रणजीत ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर BMO आनी डॉ. भगवत मेहता का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम का समापन SDM आनी श्री लक्ष्मण कनेत द्वारा किया गया।

शिविर में प्रातः लगभग 7:00 बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। पंजीकरण काउंटर पर लगातार मरीजों की भीड़ बनी रही और इसके बाद मरीजों को उनकी चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजा गया। बड़ी संख्या में मरीजों ने एक ही दिन में दो या उससे अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया, जिसके कारण कुल विशेषज्ञ ओपीडी परामर्शों की संख्या लगभग 3,900–4,000 तक पहुंची।

शिविर में नेत्र रोग, एंडोक्राइनोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, रूमेटोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, त्वचा रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, वरिष्ठ नागरिक एवं जेरियाट्रिक मेडिसिन, बाल रोग, जनरल सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, डेंटल, एनेस्थीसिया, मेडिसिन तथा एमबीबीएस चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।

मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ क्लिनिकल स्क्रीनिंग, आवश्यक रक्त जांच, ब्लड शुगर, HbA1c, ECG एवं दंत जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार मरीजों को आगे की जांच, उपचार एवं फॉलो-अप के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिविर में CPR एवं First Aid Training भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों एवं स्वयंसेवकों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रारंभिक सहायता और जीवन रक्षक उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

लगभग 1,600 पंजीकृत मरीजों और अनुमानित 3,900–4,000 विशेषज्ञ परामर्शों के साथ यह आयोजन क्षेत्र में व्यापक जनभागीदारी वाला स्वास्थ्य शिविर रहा। आयोजक संस्था के आकलन के अनुसार, विभिन्न विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के दृष्टिकोण से यह हिमाचल प्रदेश में सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित बड़े निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविरों में से एक रहा।

शिविर की सफलता में विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों, एमबीबीएस चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मेसी टीम, जांच एवं तकनीकी स्टाफ, संस्था के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आनी, न्यू बस स्टैंड की प्रबंधन समिति, चेयरमैन, प्रिंसिपल, मैनेजिंग डायरेक्टर तथा समस्त शिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ विद्यालय के NCC एवं NSS विद्यार्थियों ने पंजीकरण, मरीजों के मार्गदर्शन, कतार व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इसी प्रकार PM SHRI Government Model Senior Secondary School, Anni के शिक्षकों एवं स्वयंसेवी विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी संस्था ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री अमर चंद चौहान ने शिविर की सफलता के लिए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाना था और लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस प्रयास को सार्थक बनाया।

उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में इसी सेवा भावना के साथ कार्य करती रहेगी और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे।

जारीकर्ता:
श्री अमर चंद चौहान
अध्यक्ष
हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी (HHESWS)
“हिम रक्षक”
कार्तिक चौधरी बने युवा कांग्रेस जिला कुल्लू के अध्यक्ष
तत्काल प्रभाव से हुई नियुक्ति, संगठन और उच्च नेतृत्व का जताया आभार
कुल्लू। युवा कांग्रेस ने कार्तिक चौधरी को जिला कुल्लू युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति के बाद कार्तिक चौधरी ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और उच्च नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। युवाओं को संगठन के साथ जोड़ना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
कार्तिक चौधरी ने कहा कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
Video 8
Video 9
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर चुनाव आयुक्त का पुतला जलाते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
आशा वर्करों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार : सत्या रांटा
6800 रुपये मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल, कुल्लू में यूनियन ने उठाई विभिन्न मांगें
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के काजा में हिमपात
'<nis:link nis:type=tag nis:id=snowfall'#kaza# nis:value=Snowfall'#kaza# nis:enabled=true nis:link/>
डा. जयवंती ठाकुर को एसडीएम कुल्लू के पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
'<nis:link nis:type=tag nis:id=sdm#kullu nis:value=SDM#Kullu nis:enabled=true nis:link/>
कुल्लू भाजपा के प्रदर्शन में पुतला जलाने की कोशिश <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kullunews nis:value=KulluNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kulluhimachalpradesh nis:value=kulluhimachalpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpgovernment nis:value=BJPGovernment nis:enabled=true nis:link/>
कुल्लू में भाजपा के प्रदर्शन में पुतला जलाने की कोशिश करते कार्यकर्ता, रहे नाकाम।
अंतरराष्ट्रीय दशहरा में दिखेगी वैश्विक संस्कृति, ड्रोन-लेजर शो रहेगा आकर्षण
कुल्लू दशहरा में पहली बार ड्रोन और लेजर शो का रोमांच
21 अक्टूबर से सजेगा कुल्लू दशहरा, वैश्विक संस्कृति के रंग में रंगेगा उत्सव
दशहरा उत्सव समिति की बैठक में फैसला, ड्रोन-लेजर शो से जगमगाएगा उत्सव
डॉ. अमित कुमार शर्मा, आईएएस होंगे जिला कुल्लू के नए उपायुक्त
चंबा की सीमा ने जापान के आइची-नागोया में 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर सीमा ने देश का मान बढ़ाया। 16 साल बाद भारत ने महिला 10,000 मीटर में एशियन स्तर पर पदक हासिल किया। 🏃‍♀️✨

<nis:link nis:type=tag nis:id=seema nis:value=Seema nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldengirl nis:value=GoldenGirl nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianathletics nis:value=IndianAthletics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=asianathletics nis:value=AsianAthletics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bronzemedal nis:value=BronzeMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=athletics nis:value=Athletics nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
Video 20
Video 21
कुल्लू के देवसदन में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना स्थापना दिवस मनाया। 
प्रदेश सरकार से 2016-2022 तक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लंबित एरियर के एकमुश्त भुगतान की मांग की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hppenssioners nis:value=HPpenssioners nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=retiredpoliceemployees nis:value=retiredpoliceemployees nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=statemeeting nis:value=statemeeting nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kullunews nis:value=KulluNews nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kulluhimachalpradesh nis:value=kulluhimachalpradesh nis:enabled=true nis:link/>
अब रायसन से बन्दरोल तक कर सकेंगे राफ्टिंग
पांच किलोमीटर स्ट्रेच को बढ़ाकर किया गया सात किलोमीटर
ऊंचाई वाले इलाकों में ड्रोन से पहुंचेगी डाक
लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खराब मौसम के दौरान भी डाक सेवा को सुचारू रखने के लिए अब ड्रोन की मदद ली जाएगी। डाक विभाग ने मौसम की वजह से सड़क और पैदल मार्ग बाधित होने की स्थिति में ड्रोन से डाक पहुंचाने की योजना तैयार की है। इसके तहत घाटी की 11 शाखाओं तक ड्रोन के माध्यम से डाक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
दुर्गम और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान डाक पहुंचाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती रहता है। कई बार भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण संपर्क मार्ग बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों को जरूरी डाक और दस्तावेज मिलने में देरी होती है। ड्रोन सेवा शुरू होने से इन क्षेत्रों में डाक पहुंचाने में समय की बचत होने के साथ सेवा भी बाधित नहीं होगी।
विभाग की योजना के तहत मौसम की स्थिति और उड़ान की व्यवहारिकता को देखते हुए निर्धारित शाखाओं तक ड्रोन से डाक भेजी जाएगी। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने पर भी डाक सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।