रुद्रप्रयाग के सीमांत और केदारघाटी क्षेत्र के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बारिश के बावजूद छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण को भावुक किया और आज़ादी के महत्व को याद दिलाया।