नेशनल पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों ने पुष्प अर्पित कर बापू को दी श्रद्धांजलि
नवाही चांदनी चौक सुरसंड : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नेशनल पब्लिक स्कूल, (नवाही, चांदनी चौक) भिट्ठामोड़ सुरसंड में विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं आदर्शों को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और समाजसेवा के विचारों से अवगत कराया।
विद्यालय के प्रिंसिपल धीरेंद्र जी के साथ रवि जी , धर्मेंद्र जी , प्रशांत जी , साधना जी , स्नेहा जी , प्रीति जी , सुहानी जी , प्रतिभा जी , शोभा जी एवं अभिषेक जी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।