मथुरा: औरंगाबाद की कृष्ण कुंज कॉलोनी में जलभराव, गंदगी से लोग परेशान#जन समस्या
मथुरा। औरंगाबाद के बैराज रोड स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कॉलोनी की सड़कों और सड़क किनारे जमा गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश का पानी कई स्थानों पर जमा होने के कारण राहगीरों और व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है