घर जा रहे दंपत्ति पर कट्टे से फायर, पुलिस ने शुरू की जांच,सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों हुए कैद
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घर जा रहे दंपत्ति पर कट्टे से फायर किए जाने का मामला सामने आया है। घटना नारायणपुरा रोड की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, तालिब सौदागर अपनी पत्नी खुशनुमा सौदागर के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान घर के पास ही दो युवकों ने कथित तौर पर कट्टे से फायर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले फुटेज में दो युवक सफेद रंग की स्कूटी से तालिब सौदागर का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित तालिब सौदागर ने पुलिस को बताया कि अन्नी और टीपू करिया नाम के युवकों ने उन पर कट्टे से फायर किया। वहीं उनकी पत्नी खुशनुमा सौदागर के मुताबिक, फायरिंग के दौरान कोई वस्तु पीछे से आकर लगी, जिससे उनके कपड़ों में छेद हो गया।तालिब सौदागर ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला किया जा चुका है, जिसकी शिकायत उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में दी थी।फिलहाल सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Chhatarpur, Chhatarpur | Oct 3, 2026