प्रगतिशील रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ ... द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया
*रेल्वे मालगोदाम श्रमिकों के हक़ और अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल:- संगीता मिश्रा*
चंदेरिया /चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल :– रेल्वे माल गोदाम में श्रमिकों की समस्याओं एवं उनके हक़ और अधिकारों को लेकर प्रगतिशील रेल्वे मालगोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामन्त्री मनोज कुमार झा के निर्देशानुसार माल बाबू जी के साथ राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा एवं संगठन मंत्री श्रीमति सरोज तिवाड़ी के द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं सफल बैठक की गई, कई विषयों पर चर्चा हुई।
चंदेरिया रेलवे मालगोदाम पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मेहनतकश श्रमिकों की आवाज़ को मजबूती देना है, जो दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करते हैं।
स्वंत्रता दिवस के अवसर पर प्रगतिशील रेल्वे मालगोदाम श्रमिक संघ की राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा (दिल्ली) ने कहा हमारा प्रयास है कि देशभर के रेल्वे माल गोदाम पर कार्यरत प्रत्येक श्रमिक को उसके उचित हक़, सम्मान और अधिकार मिलें तथा उनकी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित हो। चंदेरिया रेल्वे मालगोदाम के मेट सलीम, शंभूपुरा रेल्वे मालगोदाम के मेट अभिषेक शर्मा, अभिनव दाधीच, हिम्मतराज, विनय शर्मा, रविशंकर, अभिजीत सिंह, श्याम लाल शर्मा, चेतन शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया!
Bhilwara, Bhilwara | Aug 18, 2026