80वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार ने किया ध्वजारोहण, पदक विजेताओं को दी बधाई
पटना: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन, पटना में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी ने विगत वर्षों में बिहार पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा उन्हें विशेष रूप से बधाई दी। साथ ही, उन्होंने समस्त राज्यवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Bihar, India | Aug 15, 2026