🚨 बलिया में बड़ी कार्रवाई: रेवती थाने के दो पुलिसकर्मी निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच शुरू 🚨
थाने में ले जाकर मारपीट करने और पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही बरतने के मामले में जिला प्रशासन का सख्त एक्शन! रेवती थाने के उपनिरीक्षक सचिन सरोज और आरक्षी अंकित सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
⚖️ पुलिस अधीक्षक की सिफारिश पर जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) अनिल कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
📢 आम जनता से अपील:
यदि किसी व्यक्ति के पास इस प्रकरण से संबंधित कोई भी साक्ष्य, वीडियो या दस्तावेज हो, तो वह 24 जुलाई 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
#BalliaNews #PoliceAction #LawAnd Order #UPGovernment #BalliaPolice