🔳कुम्हरवारा में निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
🔳कटनी - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बड़वारा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कुम्हरवारा में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के दिशा-निर्देशन तथा विकासखंड समन्वयक श्रीमती नंदिनी वाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
बड़वारा बसाड़ी सेक्टर क्रमांक-4 की नवांकुर संस्था मानव जीवन विकास समिति बिजौरी के संस्था प्रमुख श्री निर्भय सिंह के मार्गदर्शन एवं सेक्टर प्रभारी गुलशन रूहेल के नेतृत्व में प्रस्फुटन समिति कुम्हरवारा के अध्यक्ष रामकृपाल एवं समिति सदस्यों, नवांकुर सखियों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हरियाली यात्रा का शुभारंभ खैर दाई मंदिर से किया गया। नवांकुर सखियों ने कलश लेकर लोकगीतों एवं प्रेरणादायी नारों के साथ गांव की गलियों में रैली निकाली। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। रैली के बाद शासकीय विद्यालय परिसर में संगोष्ठी एवं पर्यावरण तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती नंदिनी वाटिया ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने तथा पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था मानव जीवन विकास समिति द्वारा प्रस्फुटन समिति के सहयोग से उपस्थित लोगों के लिए भोजन एवं चाय की व्यवस्था भी की गई।
आयोजन में फकीरे लाल, प्रस्फुटन समिति मिडरा से विक्रम दुबे एवं सुरेंद्र दुबे, प्रस्फुटन समिति कुम्हरवारा के अध्यक्ष रामकृपाल, सचिव प्रीति सहित बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों, समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#drmohanoffice51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी