पट्टी: पशु चिकित्साधिकारी ने सांगापट्टी में गौशाला का निरीक्षण किया, गंदे पानी, जर्जर बाउंड्री और बीमार गायों पर जताई नाराजगी
सांगांपट्टी गांव स्थित गौशाला का मंगरौरा पशुचिकित्साधिकारी की टीम ने रविवार को दिन में 3 बजे के आसपास औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में साफ-सफाई और मवेशियों की देखरेख में गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। निरीक्षण के दौरान मवेशियों के पीने के पानी के लिए बने भूमिगत टैंक में काई जमी मिली, जिससे उसकी सफाई न होने का पता चला। पशुचिकित्साधिकारी ने मौके पर मौजूद क