टुकुर-टुकुर मोर्चरी की तरफ देखता रहा बेटा….
.
.
फरीदाबाद BK अस्पताल - मोर्चरी के बाहर माँ का इंतजार करता रहा मासूम, फिर जानकर फूट-फूटकर रोया
फरीदाबाद के बीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर ईंटों पर बैठा यह मासूम कल अपनी मां लक्ष्मी को इलाज के लिए लेकर आया था।
कुछ ही देर में मां की जान चली गई। स्टाफ ने बच्चे को कुछ नहीं बताया, टॉफी-चॉकलेट देकर बहलाते रहे। बच्चा यही कहता रहा कि “मम्मी को ऊपर इलाज के लिए ले गए हैं, मामा चॉकलेट लेकर आ रहे हैं, अभी गोदी में उठाएगी।”
कुछ देर बाद जब उसे सच्चाई पता चली तो वो बहुत रोया।
दुखद यह है कि इसके पिताजी 2 साल पहले ही इसकी माँ को छोड़कर चले गए थे। अब यह मासूम बिल्कुल अकेला है।
बच्चे के मामा का बयान वीडियो में है।
ईश्वर इस बच्चे की रक्षा करे।
#BK_Hospital_Faridabad
#MaaKaIntezaar
#haryanavoicepalwalnewstoday
#FaridabadNews
#viralnewsharyana
Palwal, Palwal | Aug 20, 2026