लखीसराय: लखीसराय जिले में चानन विद्युत प्रशाखा ने विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चानन की ओर से विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में तीन मामले पकड़े गए रविवार पूर्वाह्न 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चानन प्रखंड अंतर्गत जानकीडीह पंचायत के धनवह गांव में हर घर नल जल योजना से जुड़े मां वैष्णवी इंजीकैन परिसर में विद्युत चोरी हो रही थी. बसमतिया गांव में दो घरों में विद्युत चोरी पकड़ा गया.