जबलपुर: पुलिस ग्राउंड में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया, देशभक्ति के तराने गूंजे
संस्कारधानी जबलपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह के साथ स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश सिंह रहे, जिन्होंने निर्धारित समयानुसार शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान