संतकबीर नगर के खलीलाबाद स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान हमारी टीम ने मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रद्धालुओं से खास बातचीत की और मां के प्रति उनकी आस्था तथा नवरात्रि के महत्व को जाना। साथ ही मंदिर के पुजारी से भी विशेष बातचीत की, जिसमें नवरात्रि की पूजा-अर्चना, धार्मिक मान्यताओं और मां की महिमा के बारे में जानकारी ली। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। श्रद्धालु मां समय माता से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।