Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
Biharnews
singh51521218
आरा में दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगाने की कोशिश, असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी पुलिस, सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार बोले- फुटेज की जांच जारी, दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा; पूजा समितियों को रात में निगरानी और सीसीटीवी लगाने की सलाह
Arrah, Bhojpur
| Oct 13, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति पीरो शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त बनाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई कार्रवाई आरा, दिनांक 13 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो के नेतृत्व में पीरो शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्र की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाना है। अतिक्रमण के कारण उत्पन्न होने वाली असुविधाओं को दूर करने एवं शहरी क्षेत्र में व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, सार्वजनिक स्थलों के सुव्यवस्थित उपयोग तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो, कार्यपालक पदाधिकारी, पीरो सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। @iprdbihar @biharhomedept_
Bhojpur, Bihar | Oct 13, 2026
राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ उद्घाटन मुकाबले में पटना प्रमंडल ने भागलपुर को 52-50 से हराया आरा, दिनांक 13 अक्टूबर 2026। खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA), पटना एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज खेल भवन-सह-व्यायामशाला, भोजपुर में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग) का भव्य शुभारंभ हुआ। त्रिदिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के नौ प्रमंडलों एवं एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र की कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 360 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पटना प्रमंडल एवं भागलपुर प्रमंडल के बीच खेला गया, जिसमें पटना प्रमंडल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 52-50 के अंतर से जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा, जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 13, 2026
खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA), पटना एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दिनांक 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक भोजपुर जिले में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा ने प्रतियोगिता में सहभागिता की तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। @iprdbihar @samratchoudharybjp
Bhojpur, Bihar | Oct 13, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु जिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त बिहार अभियान, संपूर्ण टीकाकरण एवं कायाकल्प अभियान की हुई समीक्षा आरा, दिनांक 13 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान सभी प्रखंडों में इसकी उपलब्धि 50 प्रतिशत से कम पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को संस्थागत प्रसव में सुधार लाने तथा प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी निजी अस्पतालों को प्रसव संबंधी आंकड़े अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर एनीमिया से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र लाभार्थियों को संपूर्ण टीकाकरण से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, कायाकल्प अभियान के तहत जिले के सभी 312 स्वास्थ्य केंद्रों में अविलंब रंग-रोगन कराने तथा स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई एवं व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 13, 2026
आरा में दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगाने की कोशिश, एक बाइक को भी किया गया हवाले, पुलिस अलर्ट भलुहीपुर में देर रात हुई घटना, सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार बोले- असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर जल्द होगी गिरफ्तारी
Arrah, Bhojpur | Oct 13, 2026
Arrah, Bhojpur | Oct 13, 2026
आरा में ट्रैफिक देखिए LIVE...
Arrah, Bhojpur | Oct 13, 2026
दुर्गा पुजा पंडाल में असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -01 का बाइट...
Arrah, Bhojpur | Oct 13, 2026