मुरैना नगर: बामौर में चलती ट्रेन से गिरा झारखंड का युवक, पहिए की चपेट में आने से पैर कटा; आधे घंटे तक नहीं मिली मदद
मुरैना के बानमौर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे हादसा हो गया।आगरा से झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से ग्वालियर के लिए रवाना हुई थी।तभी ट्रेन से युवक गिर गया और उसका पैर पहिए की चपेट में आकर अलग हो गया। युवक खुद को झारखंड का बता रहा है।लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी,लेकिन आधे घंटे बाद भी मदद नहीं पहुंची।लोगों ने वीडियो वायरल कर दिए।