सिकंदरा: रमऊ गांव में घर में घुसकर युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया; धमकी और गाली-गलौज का आरोप
राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव में एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक अज्ञात बाइक सवार युवक के घर में घुस गए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक को घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को बचाया। मामले में पीड़ित