आज आई.सी.डी. एस. से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार बांका में आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 30 जून से 20 जुलाई के बीच 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के FRS में 1.67%, 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के FRS में 7.50% तथा ABHA ID निर्माण में 11.78% की प्रगति दर्ज की गई है।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा आई.सी.डी.एस. अंतर्गत पोषण ट्रैकर के सभी Indicator पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई, जिसमें सभी लाभार्थीयों का एक सप्ताह के अंदर Face Recognisation System शत् प्रतिशत् पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला स्तर से सभी Indicator यथा गृह भ्रमण, बच्चों का वजन एवं लम्बाई माप, पोषाहार वितरण टीकाकरण इत्यादि का सप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में ही बच्चों का वजन एवं लंबाई पूर्ण करने तथा निम्न प्रदर्शन करने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी धोरैया से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। नाटापन, कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का पहचान कर महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। सभी परियोजना को निदेश दिया गया कि अगले बैठक में परियोजनावार सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने अपने संबंधित परियोजना का प्रगति प्रतिवेदन PPT के माध्यम से स्वय प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। टीएचआर वितरण एवं गर्म पका भोजन वितरण से संबंधित लाभार्थियों का FRS में निम्न प्रदर्शन पर परियोजना बाराहाट के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करते हुए खेद व्यक्त किया गया एवं एक सप्ताह के अंदर शत् प्रतिशत् FRS करने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह एवं द्वितीय सप्ताह में पोषण ट्रैकर के Indicator का इंट्री अपलोड कराने का निदेश दिया। पोषण ट्रैकर के सभी Indicator में निग्न प्रदर्शन करने वाली महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका से कारण पृच्छा करते हुए विभागीय निदेश के आलोक में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया एवं अपेक्षित सुधार नहीं होने की स्थिति में चयनमुक्त करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर के सभी Indicator के परियोजनावार रैकिंग में निम्न प्रदर्शन करने वाले परियोजना यथा बाँका एव कटोरिया पर खेद व्यक्त किया गया एव एक सप्ताह के अदर अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। आगनबाड़ी केन्द्रो पर उपलब्ध सुविधाएँ यथा पेयजल, शौचालय एवं बिजली कनेक्शन का पोषण ट्रैकर पर ईन्ट्री अपलोड करने का निदेश दिया गया एवं जिस केन्द्र पर बिजली कनेक्शन की सुविधा अप्राप्त है संबंधित विभाग को सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया। प्रतिदिन प्रगति हेतु जिला स्तर से VC के माध्यम से सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला बाँका का समीक्षा कर उपस्थिति दर्ज करने का निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से संबंधित समीक्षा की गई, जिसमे अपेक्षित सुधार होने के कारण संतोष व्यक्त किया गया।
One Stop Centre समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि निष्पादित वाद का Follow Up नियमित रूप से किया जाय साथ ही इससे संबंधित अभिलेख का संधारण करना सुनिश्चित करें। उक्त समीक्षात्मक बैठक में सभी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे एवं जिला स्तर से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026