बसुकेदार में बड़ा हादसा: मुख्य बाजार के पास सड़क से नीचे गिरी पोकलेन मशीन।
बसुकेदार-जखोली मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ मुख्य बाजार बसुकेदार के समीप एक पोकलेन (पुकलेन) मशीन अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से सीधे नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मशीन मार्ग पर काम में जुटी थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय मशीन की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मशीन को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Ruderperyag #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Aug 23, 2026