बहरोड़: बहरोड़ कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, 93 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त, मंदिर के पास होटल के पास दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Behror, Alwar | Aug 13, 2026 बहरोड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 93 पव्वे देसी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। थानाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई गांव नांगलिया में की गई।