🚨 पोखरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
📍 पोखरी, चमोली।
मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को पोखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे से भी कम समय में चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
🔹 क्या है पूरा मामला?
2 अक्टूबर 2026 को इंडस टावर लिमिटेड में केयरटेकर के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश निवासी ताली ने पोखरी थाने में सूचना दी कि मोबाइल टावर के शेल्टर रूम से दो अज्ञात व्यक्ति बैटरियां चोरी कर जंगल के रास्ते सड़क की ओर भाग रहे हैं।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहनखाल चौकी सहित विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान HR 02 BC 6155 नंबर की TVS राइडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी की गई बैटरियां बरामद हुईं।
👮 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
▪️ रोहित रावत (27 वर्ष), निवासी ग्राम खल, बीरोखाल, थाना थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल।
▪️ मनीष रमोला (24 वर्ष), निवासी छोटी मंडी, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी उक्त मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी की थीं।
दोनों के खिलाफ थाना पोखरी में मु0अ0सं0 10/2026, धारा 305(क) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
▪️ उप निरीक्षक प्रशांत बिष्ट
▪️ अपर उप निरीक्षक दलवीर सिंह नेगी
▪️ हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह
▪️ आरक्षी ललित मोहन
▪️ आरक्षी भरत सिंह टोलिया
▪️ होमगार्ड सुखदेव
📲 हिमवंत प्रदेश न्यूज़ से जुड़ें और जनपद चमोली सहित उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।
#ChamoliPolice #PokhariPolice #ChamoliNews #UttarakhandNews #CrimeNews #PoliceAction #HimwantPradeshNews
Dehradun, Dehradun | Oct 4, 2026